महाविद्यालय में IQAC एवं SVEEP इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी |

एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी आजादी का पर्व लोकतन्त्र का गर्व” के थीम के अनुसार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी के संरक्षण, प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी SVEEP/IQAC डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में महाविद्यालय IQAC एवं SVEEP इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी |
चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन डॉ० रीता आर्या एवं डॉ० राजेन्द्र सिंह ने किया | इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में चन्द्र प्रकाश आर्या एवं डॉ० पुष्पा कालकोटी रहे | चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 6 छात्राओं में प्रतिभाग किया जिनमे से कु० अनीता, बी०ए० प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान, अंजली आर्या, बी०ए० प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं प्रिया, एम०ए० तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रही | भूमिका, लतिका, बी०ए० प्रथम सेमेस्टर एवं नीतू कुंवर, एम०ए० तृतीय सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया |

क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया | इस प्रतियोगिता में नेहा गोस्वामी, बी०ए० तृतीय सेमेस्टर प्रथम स्थान, कमल सिंह, बी०ए० पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान एवं कु० लक्ष्मी दानु, एम०ए० तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे |
क्विज़ प्रतियोगिता का संचालन डॉ० उदय भान एवं डॉ० रीतु ने किया | अमित कुमार ट्म्टा एवं चेतन चन्द्र जोशी निर्णायक की भूमिका में रहे |

