पुगराऊँ घाटी में निर्दलीय प्रत्याशी बिमला के समर्थन में आगे आये लोग।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग ।मरेला संगौड से जिला पंचायत सदस्य का भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री पूर्व में हिमाचल विधानसभा चुनाव में प्रभारी रहे दिनेश आर्या ने अपनी पत्नी बिमला देवी को निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतारकर प्रचार शुरू कर दिया। दिनेश के द्वारा पिछले दो दशक से जिस तरह से पुगराऊँ घाटी क्षेत्र के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे उसके भाजपा के द्वारा विभिन्न पदों में रहने के बाद भी टिकट नहीं मिलने पर दिनेश के समर्थन में पुगराऊँ घाटी क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। दिनेश की पत्नी विमला देवी ने कोटमन्या, ऐराडी, लोहाथल, नागिलागांव, सगौड़, दशौली, बौंगाड, पांखू, कोटगाड़ी, भट्टीगांव आदि क्षेत्रों में जाकर प्रचार किया जहां पर स्थानीय युवाओं सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया और भाजपा को दिनेश के साथ किये कृत की सजा देने की बात कही। क्षेत्र के दर्जनों पूर्व प्रधानों, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खुला समर्थन मिल रहा है। दिनेश ने बताया की पार्टी के द्वारा टिकट नहीं मिलने के बाद स्थानीय लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा पुगराऊँ घाटी की जनता आज भाजपा से ठगी का एहसास कर रही है जिसका जबाब देने के लिए जनता तैयार बैठी है।
भावुक वीडियो हुआ वायरल
बेरीनाग। दिनेश आर्या ने अपने सोशल मीडिया पेज पर आकर भावुक होकर बताया की उनकी बड़ती लोकप्रियता को देखते हुए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है जिससे उन्हें आहात पहुंचा है इस दौरान दिनेश फूट फूट रो रहे हैं आंसो के सैलाब निकल रहा है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है

