पिथौरागढ़। व्यापार मंडल ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए, कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता सुशील खत्री।
पिथौरागढ़। व्यापार मंडल ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे।
अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि मित्र पुलिस इनफॉरमेशन दिए बिना व्यापारियों को परेशान ना करें।
उन्होंने कहा कि नगर के टनकपुर रोड सहित कई स्थानों में कार्य करने वाले टू व्हीलर व अन्य दुकानदारों के पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं जो गलत है।
उन्होंने कहा कि पुलिस बिना जानकारी के कह रही है कि रोड में काम हो रहा है जबकि सभी व्यापारी रोड के भीतर दुकान के पास काम कर रहे हैं और ट्रैफिक को कभी भी बाधित नहीं करते हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को चालान से पूर्व सहयोग दिया जाय। कहा कि यह आपसी सहयोग से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना वजह चालान करना ठीक नहीं है। उन्होंने पुलिस की कार्यवाही को गलत बताया और आंदोलन की धमकी दी।

