FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

पिथौरागढ़: 20 दिनों से लापता 93 वर्षीय बुजुर्ग का रामगंगा नदी किनारे मिला शव, आत्महत्या की आशंका।

पिथौरागढ़ संवाददाता

​पिथौरागढ़। थाना थल क्षेत्र से बीते 1 सितंबर से लापता चल रहे 93 वर्षीय बुजुर्ग शेर राम का शव सोमवार (21 सितंबर) को रामगंगा नदी के किनारे पीपलतड़ के पास से बरामद कर लिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

  • ​घूमने निकले थे, फिर नहीं लौटे

ग्राम तड़ीगांव निवासी श्याम राम विश्वकर्मा ने 4 सितंबर को थाना थल में सूचना दर्ज कराई थी कि उनके पिता शेर राम (93 वर्ष) 1 सितंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे घर से टहलने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

  • ​खाई की झाड़ियों में मिले थे कपड़े और लाठी

4 सितंबर को कोटाल ताल क्षेत्र में रामगंगा नदी के ऊपर गहरी खाई की झाड़ियों में लावारिस कपड़े, एक लाठी और हाथ में बंधी राखी बरामद हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर इन सामानों की पहचान शेर राम के रूप में की थी।

  • ​जलस्तर अधिक होने से रेस्क्यू में आई थी बाधा

मामले की विवेचना अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट को सौंपी गई थी। थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि, उस दौरान नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण बुजुर्ग का कोई पता नहीं चल सका था।

  • ​21 सितंबर को बरामद हुआ शव

लगातार तलाश के बाद 21 सितंबर को पीपलतड़ के समीप रामगंगा नदी किनारे बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Share This News