FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

पिथौरागढ़: थल पुलिस ने भातड़ मेले में चलाया जनजागरूकता अभियान, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ किया प्रेरित।

थल संवाददाता। 

​थल (पिथौरागढ़): थाना थल पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों, घरेलू हिंसा और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया।

​पुलिस टीम के अपर उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पाण्डेय, अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट, कॉन्स्टेबल नवीन राणा और चालक जगदीश मारकूना ने ग्राम भातड़ स्थित देवकली त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आयोजित ‘सातू-आठू’ मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भातड़, दिग्तड़ सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।

​महिला सुरक्षा और नशामुक्ति पर जोर

अभियान के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। आपातकालीन स्थिति में तत्काल मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

​इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने अवैध भांग की खेती न करने की सख्त हिदायत दी और चेतावनी दी कि बिना अनुमति खेती पाए जाने पर NDPS Act के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने अभिभावकों को बच्चों की सही देखरेख करने और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Share This News