एक बार फिर से पिथौरागढ़ पुलिस ने दी मानवता की मिशाल
एक बार फिर से पिथौरागढ़ पुलिस ने दी मानवता की मिशाल

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
कड़ी मेहनत से जंगल में लगी भीषण आग पर पाया काबू
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सहायता हेतु निरंतर प्रयास करते हुए अन्य सराहनीय कार्य भी किये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष मुनस्यारी हेम चंद्र पंत को जौलजीवी से मुनस्यारी जाते समय बरम के पास जंगल मे भीषण आग लगी दिखी, जो गांव तक पहुच रही थी एवं जिससे जान माल का नुकसान होने की प्रबल संभावना बनी हुई थी। जिस पर थानाध्यक्ष मुनस्यारी ने हमराही एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाकर भीषण आग पर नियंत्रण पाते हुए बड़ी हानि होने से बचा लिया गया।
जनता द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुनस्यारी- हेम चंद्र पंत। कानि0 विक्रम,कानि0 लोकेश। कानि0 चालक प्रेम आदि मौजूद रहे।

