पिथौरागढ़ पुलिस का देर रात सघन चेकिंग अभियान: नशे में वाहन चलाते 11 चालक गिरफ्तार, सभी वाहन सीज।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विगत देर रात्रि तक जनपद के विभिन्न थाना और कोतवाली क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चला रहे कुल 11 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
थाना और कोतवाली स्तर पर हुई कार्रवाई का विवरण:
- कोतवाली पिथौरागढ़: उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट और अपर उपनिरीक्षक भुवन राम आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चला रहे देश दीपक और मोहन सिंह अधिकारी को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए।
- यातायात पुलिस: यातायात निरीक्षक मो. यूनुस की टीम ने नशे में वाहन चलाने पर शैलेष बोरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। इसके अलावा रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया।
- थाना बलुवाकोट: थानाध्यक्ष नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चला रहे तीन चालकों—दीवान सिंह, विनय सिंह और धर्मेन्द्र कश्यप को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन सीज कर दिए।
- कोतवाली डीडीहाट: अपर उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा की टीम ने चालक लक्ष्मण सिंह को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
- थाना नाचनी: थानाध्यक्ष मंगल सिंह की टीम ने चालक बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया।
- थाना थल: अपर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय की टीम ने चालक शहबाज अली को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
- कोतवाली झूलाघाट: अपर उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने नशे की हालत में वाहन चला रहे संदीप चन्द को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
- कोतवाली गंगोलीहाट: अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक की टीम ने चालक मनोज सिंह को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

