बेरीनाग सीएचसी में 24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल।
बेरीनाग। क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सीमांत सेवा फाउंडेशन एवं डॉ. लीलाधर भट्ट सीमांत नेत्रालय (आंखों का अस्पताल, ए यूनिट ऑफ सीमांत हॉस्पिटल) द्वारा आगामी मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बेरीनाग में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। शिविर में वरिष्ठ मोतियाबिंद एवं पुतली रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य अग्रवाल (MBBS, DNB Ophthalmology, FCRS, FICO UK, MRCS Edinburgh) मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
जरूरी दस्तावेज व संपर्क सूत्र:
आयोजकों ने सभी मरीजों से अनुरोध किया है कि वे शिविर में आते समय अपने साथ स्वास्थ्य/आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड अवश्य लेकर आएं।

