berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

थाना पोखरी ने की होली से पहले अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही

थाना पोखरी ने की होली से पहले अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही,अलग-अलग स्थानों से बरामद की 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान महोदय के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पोखरी पुलिस द्वारा गस्त एवं चैकिंग ड्यूटी के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
भिकोना बाजार पोखरी से स्कूटी नम्बर UK07AS 7611 में 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब* ले जाई जा रही थी जिसे पुलिस द्वारा रोकने पर स्कूटी चालक मौके पर ही शराब व स्कूटी को छोड़कर भाग गया,जिसके विरुद्ध थाना पोखरी पर मु.अ.सं. 05/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर स्कूटी को सीज किया गया। विशाल तिराहा पोखरी से आल्टो कार संख्या- UK 11-3389 में परिवहन कर ले जाई जा रही 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त विनोद सिंह पुत्र कृपालु सिंह,निवासी- ग्राम-जखमाला, पटावरी क्षेत्र- मसोली, तहसील-पोखरी जनपद- चमोली को गिरफ्तार कर थाना पोखरी पर मु.अ.सं. 06/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आल्टो कार को सीज किया गया। कानि.153 CP दिनेश लोहनी, कानि.46 CP नीतीश, कानि.19 CP माहेश्वर , HG. 1575 जयपाल। मौजूद रहे।

Share This News