त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बावत पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह कुलियाल ने न्याय पंचायत के अधिकारियों की बैठक ली।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट। विकास खंड सभागार मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बावत चुनाव पर्यवेक्षक गंगोलीहाट बेरीनाग(आबकारी आयुक्त ) नरेंद्र सिंह कुलियाल ने दसों न्याय पंचायत के एआरओ एवम् ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारियों की एक बैठक ली , जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के दिशा निर्देश एवम् मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

बैठक में उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट, आरओ आशुतोष उपाध्याय, बीडीओ नेहा कुमारी, सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत पांडे, एडी ओ पंचायत हेम पाठक उपस्थित रहे। कल गणाई में चुनाव पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह कुनियाल ने बूथ का निरीक्षण किया ओर आज बैठक के बाद उपराडा के बूथ जी आई सी दशाईथल का निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि विकास खंड गंगोलीहाट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 133 बूथ हैं।

