FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandउत्तराखंडबेरीनाग

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

एनएचएल नेटवर्क ।

पिथौरागढ़ में गणतंत्र दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया गया। 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला कार्यालय में जिलाधिकारी रीना जोशी व एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार में ध्वजारोहण किया व संविधान की शपथ दिलाई । इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजित हुई परेड की पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा परेड की सलामी ली गयी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिाकरी रीना जोशी मौजूद थी। परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर क्रमशः एस0एस0बी0 को प्रथम स्थान, आई0टी0बी0पी0 को द्वितीय स्थान तथा सशस्त्र पुलिस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। झांकियों में प्रथम स्थान उद्यान विभाग, द्वितीय स्थान कृषि विभाग, तृतीय स्थान आपदा विभाग तथा चौथा स्थान स्वजल विभाग को प्राप्त हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री गणेश भण्डारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी जीवन मोहन दगाड़े, अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बर्नवाल एवं कमाण्डेन्ट एस0एस0बी0 55 वीं वाहिनी अजय पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात क्रमशः जिलाधिकारी वंदना, नैनीताल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई। रैतिक परेड के मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। चंपावत में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ ग्रहण की गई । पुलिस लाइन चम्पावत प्रांगण में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया । रैतिक परेड में काबीना मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मैदान गोपेश्वर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव द्वारा पुलिस मैदान गोपेश्वर में गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड की सलामी ली। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस लाईन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुराधा पाल उपस्थित रही। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा पुलिस लाइन में राष्टीय ध्वज को फहराकर उपस्थित समस्त पुलिस बल को गणतंत्र दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा मौजूद थे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित परेड़ ग्राउंड में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सतपाल महाराज का स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रीय गान के पश्चात परेड की सलामी ली गई। 75 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत सभी अधीनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी गणतंत्र दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।

Share This News