डीडीहाट में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पेंशन समस्याओं का हुआ समाधान।

एनएचएल नेटवर्क📡
डीडीहाट (पिथौरागढ़) राज्य स्तरीय समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नवेलिया ने एक दिवसीय दौरे पर विकास खंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर समाज कल्याण विभाग की योजनाओं और पेंशन संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने, एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पेंशन व अन्य समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।
दौरे के दौरान दीपक नवेलिया ने पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता से गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित परियोजनाओं पर शीघ्र वित्तीय स्वीकृति दिलाकर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

