राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में नीमकाथाना में निर्जला एकादशी को शरबत की सेवा प्रस्तुती
राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में नीमकाथाना में निर्जला एकादशी को शरबत की सेवा प्रस्तुति की।

जयपुर,राजस्थान, 31/5/23(राजेश कुमार शर्मा सिंघाना ) राजस्थान राज्य के सीकर जिलांतरगत व नव घोषित नीमकाथाना जिला मुख्यालय शहर नीमकाथाना में निर्जला एकादशी 31/5/23 को समाज सेवी पंडित राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में शरबत सेवा प्रस्तुती होने की खबर है।
हासिल प्रेस नोट मुताबिक राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन जल सेवा नीमकाथाना में 17 मई 2023 से निरंतर चल रही है। निर्जला एकादशी 31/5/23 को रेलवे स्टेशन पर रूह अफजा का शरबत पिलाया गया। रूह अफजा व चीनी के भामाशाह रामचंद्र जाखड़ वार्ड पार्षद व ओम प्रकाश पोतिया द्वारा उक्त व्यवस्था की गई। जल सेवा में गिरधारी लाल डामर ,राधेश्याम शर्मा, दामोदर प्रसाद टेलर ,सुभाष चंद शर्मा, लालचंद सोनी, कैलाश चंद शर्मा ,दिलीप कुमार तिवारी, महेंद्र कुमार शर्मा सिरोही ,सरोज शर्मा , रुचिका शर्मा, गर्वित शर्मा व 3 रेंजर्स 40 स्काउट्स ने सेवाएं दी। जल सेवा हेतु भामाशाह महावीर प्रसाद शर्मा, ओम नारायण जांगिड़ द्वारा शीतल जल सेवा करने हेतु प्रतिदिन 4 बर्फ की सिल्लियां प्रतिदिन निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। तथा शरबत व चीनी हेतु भामाशाह पूर्ण सहयोग कर रहे हैं शरबत पीकर रेल के यात्री सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं । जल सेवा शिविर 24 जून 2023 तक निरंतर चलेगा। यह जानकारी जल सेवा शिविर प्रभारी राधेश्याम शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने दी।

