berinagFEATURED

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्याल में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन मे आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हु
हो गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना बेरीनाग के सब इंस्पेक्टर हरीश सिंह तथा सब इंस्पेक्टर अशोक चौधरी रहे। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को साइबर क्राइम, महिला अपराध तथा विभिन्न कानून संबंधी विषयों की जानकारी दी और स्वयंसेवियों से निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने स्वयं सेवियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े रहकर समाज और आम-जन मानस की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहने का सुझाव दिया। सात दिवसीय विशेष शिविर में सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी सचिन गंगोला और हंसा रहे। सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा देव ने उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने सात दिवसीय विशेष शिविर के सफलतापूर्वक संचालन के लिये कार्यक्रम अधिकारी तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी को बधाई देते हुए स्वयंसेवियों को सेवा के प्रति समर्पित रहने की बात कही। कार्यक्रम में विवेक कुमार, मनोज परिहार और मनोज कुमार उपस्थित रहे।

Share This News