महाविद्यालय तलवाड़ी में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शिखा एवं भाषण प्रतियोगिता भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शिखा एवं भाषण प्रतियोगिता भावना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी-थराली में प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य की अध्यक्षता में आयोजित विज्ञान संकाय परिषद के तत्वावधान में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन एवं पादप पर इसका प्रभाव,कारण और संरक्षण उपाय’ रखा गया, जिसमें बीएससी की शिखा ने प्रथम, अंजली एवं रेनुका ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं लता रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही ‘प्रकृति ही सर्वोत्तम औषधि का भंडार है’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भावना पुरोहित ने प्रथम, मनमोहन सिंह ने द्वितीय एवं तनुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक, वनस्पति विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य ने प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता हमें अपनी प्रकृति और अपने जलवायु परिवर्तन को समझने में सहयोग और सही दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीतू पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ. शंकर राम, डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा रानी, मोहित उप्रेती, रजनीश कुमार, अनुज कुमार, डॉ. सुधा राना, डॉ. खेमकरण सोमन, रजनी नेगी, मनोज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जमशेद अंसारी, गुड्डू सिंह, जयकृत सिंह, अवंतिका, समीक्षा, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, अंकित, नीतीश कुमार, किरन पिमोली, प्रियंका, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, महिपाल सिंह, मनोज देवराड़ी, धीरेन्द्र नेगी, हिमांशी,हुकम सिंह रावत आदि ने विचार व्यक्त किए।

Share This News