नारायणबगड़ विकास खंड के अंतर्गत कोठली में एक व्यक्ति की कथित हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को थाना थराली का घेराव किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली।भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारायणबगड़ विकास खंड के अंतर्गत कोठली में एक व्यक्ति की कथित हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को थाना थराली का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल के नेतृत्व में भीम आर्मी के सदस्य थाना थराली पहुंचे और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आनेवाले दिनों में थराली थाने में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।भीम आर्मी के सदस्यों का कहना कि मामले में 2 महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैठाकर वार्ता की और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। दरअसल, नारायणबगड विकासखंड के अंतर्गत कोठली गांव निवासी 44 वर्षीय रामलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए थाना थराली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए हैं, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी की रात रामलाल एक बारात में बैंड बजाने गए थे, जहां से लौटते समय वह रास्ते में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए कर्णप्रयाग ले गए, जहां से चिकित्सकों ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्याकांड है, किंतु अबतक दोषियों की गिरफ्तारी ना हो पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। भीम आर्मी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए, चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला सचिव जितेश जाटव, गढ़वाल प्रभारी बादल, मोर्चा कमेटी के अध्यक्ष सूरज, प्रदीप कुमार रोड़ियाल, सुरेश म्याल, गोविंदर राम, मोटी, सुनीता देवी आदि लोग मौजूद थे।इस मौके पर थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने आंदोलनकारियों को बताया पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही हैं, किंतु अब तक ठोस सबूत नही मिल पा रहा हैं। कहां कि पुलिस संदेहास्पद लोगों का नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर रही हैं। मामले को पुलिस पूरी गंभीर से लें रही हैं।

Share This News