सुमना के पास ग्लेशियर टूटने के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
चमोली । जोशीमठ के भारत चीन (तिब्बत) सीमा बॉर्डर पर सुमना के पास ग्लेशियर टूटने के बाद राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हेलीकॉप्टर से मौके पर पहुंच कर क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है आईटीबीपी और आर्मी रेस्क्यू कार्य कर रही है जहां पर ग्लेशियर टूटा है वहां पर पहुंचना काफी मुश्किल है लेकिन भारतीय सेना मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रही है। देर शाम तक स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी कि क्षेत्र में कितना नुकसान हुआ है।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया गया कि अब तक सेना द्वारा ग्लेशियर में दबे 8 लोगों के शव निकाल लिए गये तथा 6 घायलों एवं 384 अन्य लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सेना द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है साथ ही इस आपदा में शुक्रवार रात से ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी के जवान और जिला प्रशासन की टीम भी युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

