सोर नजूल भूमि फ्री होल्ड संघर्ष समिति ने बीजेपी विधायक सुरेश गड़िया द्वारा विधानसभा में नजूल भूमि प्रकरण को उठाए जाने पर उनका आभार जताया।

एनएचएल नेटवर्क📡
पिथौरागढ़।सोर नजूल भूमि फ्री होल्ड संघर्ष समिति ने बीजेपी विधायक सुरेश गड़िया द्वारा विधानसभा में नजूल भूमि प्रकरण को उठाए जाने पर उनका आभार जताया।
पिथौरागढ़ आगमन का निमंत्रण दिया और विधायक का सम्मान करने की बात कही।
समिति के संयोजक उमेश लाल शाह ने बताया कि नजूल नीति को आमजन के हित में खोलने को लेकर राज्य में लोग संघर्षरत हैं ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि की चुप्पी समझ से परे है। कहा कि विधानसभा सत्र में गड़िया जी ने अपने क्षेत्र के साथ ही राज्य में संघर्ष कर रहे और मालिकाना हक की मांग कर रहे लोगों के पक्ष में बात रखी जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। और पिथौरागढ़ आगमन पर उनका समिति की ओर से सम्मान किया जाएगा।
आभार जताने वालों में पार्षद सुशील खत्री, करन सिंह, नीरज जोशी, कृष्णा वर्मा, मदन साह, लक्ष्मी थापा, तारा थापा, मधु मल्होत्रा,आशीष, दीपक , नवीन, राजेन्द्र चिलकोटि, पूरन चंद्र जोशी, त्रिभुवन खत्री, राजू जोशी, शाहिद बख्श, महेश मखोलिया रहे।

