राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।  

 बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  पिथौरागढ़ में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत अर्थशास्त्र विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “सतत विकास एवं जलवायु करवाई ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश पाण्डेय ने की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सेलवाल द्वारा के साथ किया गया। तत्पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग से  संतोषी ने उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और जलवायु संकट पर चिंता भी जताई ।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सतत विकास के विभिन्न आयामों पर अपने विचार, सुझाव एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता, आर्थिक विकास तथा जन-जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया ।

सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई तथा निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया गया।निर्णायक मंडल में डॉ. हेमलता दानू

डॉ. दीप्ति मिश्रा डॉ. कवीन्द्र बोरा रहे । कार्यक्रम में डॉ महेश विश्वकर्मा ने तकनीकी सहयोग से कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।कार्यक्रम में गौरव पाठक,अंजलि बोरा ,मुस्कान ,मेघा पंत,ज्योति,ललित सिंह ,लक्ष्य रौतेला, प्रीति, मानसी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं कार्मिक उपस्थित रहे ।

Share This News