FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandगणाई गंगोली

राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में छात्रसंघ चुनाव संपन्न: सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, 29 सितंबर को शपथ ग्रहण।

गणाई गंगोली संवाददाता। 

​गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 की प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 26 सितंबर 2026 को जारी अंतिम सूची के अनुसार, सभी प्रमुख पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहने के कारण प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।

​प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  • ​अध्यक्ष: मनीषा जोशी
  • ​संयुक्त सचिव: शिवानी
  • ​कोषाध्यक्ष: सानिया आर्या
  • ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): आरती

​नामांकन पत्रों की जांच और तय समय सीमा में नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद की दावेदार अंजू ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद उक्त चारों पदों पर केवल एक-एक वैध प्रत्याशी ही मैदान में बचा, जिससे सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

​महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अब निर्धारित कार्यक्रम के तहत नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

​इस पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. गौरव कुमार, प्राध्यापक डॉ. योगेश चंद्र, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. पूनम मियान, प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र जोशी सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी विनोद बोरा और गोपाल चंद्र आदि उपस्थित रहे।

Share This News