FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandमुनस्यारी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, पांच पदों पर दाखिल हुए पर्चे।

मुनस्यारी संवाददाता। 

​मुनस्यारी (पिथौरागढ़): स्थानीय स्व० डॉ० आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय कुशल निर्देशन में यह पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई।

​छात्रसंघ चुनाव प्रभारी अमित कुमार टम्टा एवं मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए कुल 05 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। जाँच के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए। प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन आने के कारण इन सभी पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

​वैध प्रत्याशियों की स्थिति:

  • ​अध्यक्ष: भूपेश बिष्ट (एम०ए० प्रथम सेमेस्टर)
  • ​उपाध्यक्ष: कान्ता (एम०ए० तृतीय सेमेस्टर)
  • ​संयुक्त सचिव: खुशबू कोरंगा (बी०ए० तृतीय सेमेस्टर)
  • ​कोषाध्यक्ष: हिमांशी (बी०ए० तृतीय सेमेस्टर)
  • ​विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): कमलेश ढोक्टी (एम०ए० प्रथम सेमेस्टर)

​वहीं दूसरी ओर उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव तथा सांस्कृतिक सचिव के पद पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल न किए जाने के कारण ये पद रिक्त रह गए हैं।

​नामांकन पत्रों को प्राप्त करने एवं सत्यापन प्रक्रिया को पूरा कराने वाली समिति में चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ० रिफाकत अली,  निधि मरौठिया, डॉ० रितु, डॉ० राजेंद्र सिंह, डॉ० चेतन चंद्र जोशी, डॉ० राजेंद्र, डॉ० दिनेश चंद्र पाण्डेय, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय,  हेमा पंचपाल तथा लक्ष्मी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Share This News