बीणेश्वर महादेव मंदिर सेराघाट में किया गया सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गणाई गंगोली।सीमावर्ती क्षेत्र सेराघाट में बीणा महादेव मंदिर सेरा के प्रांगण सुंदर काण्ड व भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। आज़ अयोध्या में भगवान राम चन्द्र जी के मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देश भर में विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ जनपद के सेराघाट क्षेत्र वासियों ने बीणेश्वर महादेव मंदिर सेराघाट के प्रांगण में सुंदर काण्ड व भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया।अंत में भंडारा किया गया । सुंदर काण्ड में भनोली सेरा भैसियाछाना मंगलता लिंगुणता कनारी गैनार सेरा ऊर्फ बडौली सहित अनेक गांवों के लोगों ने प्रतिभाग किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि आज सुबह से ही बीणा महादेव मंदिर में लोगों की भीड़ लगी रही लोगों ने सरयू आरती के साथ भोलेनाथ जी की अराधना की । मंदिर में बंशीबाबा बलवंत बाणी बलबन्त डसीला कृष्णा विष्ट सुंदर मेहता हरीश डसीला जोगेन्दर सिंह डसीला महिपाल डसीला पुजारी रमेश भट्ट जी , रजनी जोशी, यशोदा जोशी, अनीता पाण्डेय, विमला बाणी,सोनी डसीला सहित अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया। पुजारी रमेश भट्ट जी ने सम्पूर्ण क्षेत्र के सुख शांति की कामना करते हुए विधिवत पूजा अर्चना कराई।

