स्वयंसेवियों ने किया गांव को सैनिटाइज
स्वयंसेवियों ने किया गांव को सैनिटाइज

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग ।नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ के स्वयंसेवी जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने का सतत प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में बेरीनाग ब्लॉक की स्वयंसेवी निशा पन्त ने विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध साधनों का प्रयोग कर बुडेरा गांव में सैनिटाइजेशन का काम किया। इसके अंतर्गत उन्होंने गांव के प्रत्येक घर को सैनिटाइज किया और साथ ही वायरस के संक्रमण के प्रति जानकारी दी तथा उससे बचाव के उपायों को भी ग्रामीणों को बताया। निशा पंत ने टीकाकरण से संबंधित जो भ्रांतियां ग्रामीणों के मन में थी उन्हें दूर करने का प्रयास किया तथा टीकाकरण अवश्य करने की अपील की । इनमें प्रमुख रूप से निशा पन्त, दिव्या पन्त,चेतन पन्त, विशाल पन्त, पीयूष पन्त थे।


