FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडराज्यसितारगंज

कैबिनेट मंत्री ने नदी में पहुंचकर अवैध मिट्टी खनन का कार्य रुकवाया। प्रशासन में मचा हड़कंप।

(दीपक भारद्वाज सितारगज)

सितारगंज। कैलाश नदी में तुर्कातिसौर के पास कई एकड़ में अवैध मिट्टी खनन की पुष्टि हो गयी है। ग्रामीणों की बाढ़ से बचाने की गुहार के बाद क्षेत्र के भ्रमण पर निकले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राजस्व विभाग के अफसरों को पैमाइश कर अवैध मिट्टी खनन पाये जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। मंत्री के कड़े रुख के बाद प्रशासन ने खनन कार्य रोक दिया है।
सितारगंज व बैगुल नदियों में हो रहे अंधाधुंध दिन-रात हो रह अवैध मिट्टी! खनन से गांवों को खतरा पैदा हो गया है। यहां कई एकड़ जमीनों में 10 फिट तक गांवों की ओर नदी को खोद दिया है। मंगलवार को तुकार्तिसौर, वमनपुरी आदि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ
बहुगुणा के कैम्प कार्यालय पहुंचकर गांवों को बाढ़ से बचाने की गुहार लगायी। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को बताया कि हाइवे निर्माण कर रही कंपनी आरसीएल को चीकाघाट, वमनपुरी समेत कुछ स्थानों में रिवर ट्रेनिंग ने पट्टे आवंटित हुए हैं।
कंपनी जिन स्थानों में अनुमति मिली है। उन स्थानों के बजाय गांव की ओर अवैध रूप से मशीनों से सिल्ट उठा रही है। इससे कैलाश व बैगुल नदियों का रुख गांवों की ओर हो गया है। नदी के किनारे में 10 फिट तक के बड़े गड्ढे बने हुए हैं। क्षेत्र के भ्रमण पर निकले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जब ग्रामीणों ने मिट्टी खनन दिखाया तो मंत्री बहुगुणा ने एसडीएम, तहसीलदार को रिवर
ट्रेनिंग के नाम पर गांवों के नजदीक हो रहे खनन को तत्काल रोकने के निर्देश दिये। एसडीएम व तहसीलदार के खटीमा होने पर कानूनगो विरेंद्र लाल, राजस्व उपनिरीक्षक भगीरथ लाल, पंकज चंद समेत राजस्व विभाग की टीम ने रुद्रपुर से पहुंची खनन विभाग की टीम के साथ तुर्कातिसौर में हुए खनन की संयुक्त पैमाइश की। राजस्व कर्मियों ने बताया कि रिवर ट्रेनिंग की जिस स्थान पर अनुमति है।
खनन उस स्थान पर नहीं होकर दूसरे स्थान पर हुआ है। तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि वह सितारगंज से बाहर हैं। राजस्व विभाग की टीम को पैमाइश के लिए भेजा है। रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जायेगा।

Share This News