पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग पुलिस ने डिजीटल स्कैम व नशे के दुष्परिणामों के बारे में स्कूली छात्रों को किया जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में, चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध और अन्य डिजिटल स्कैमों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में, पुलिस टीम ने राजकीय इण्टर कालेज खैरोली, बेरीनाग के शिक्षकों और छात्रों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया।
अगामी यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना को देखते हुए, पुलिस टीम ने बच्चों को फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी जैसे डिजिटल स्कैमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा, पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध, मानव तस्करी और डिजिटल स्कैम से बचने के उपायों के बारे में भी बताया। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

