FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

दिल्ली पहुंचेगा तीन नेताओं के निलंबन का मामला, छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासन के फैसले को बताया एकतरफा।

प्रेस वार्ता:-

एनएचएल नेटवर्क📡

पिथौरागढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, दीपक सिंह लुंठी और महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तीनों नेताओं ने प्रेस से वार्ता की और निष्कासन के फैसले को एक तरफा बताया। तीनों नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी को लेकर कोई नारे नहीं लगे, केवल विधायक के खिलाफ नारेबाजी हुई थी और इसके लिए खुद विधायक जिम्मेदार हैं। तीनों ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ अपना खुद का उम्मीदवार उतारने वाले विधायक मयूख महर ने खुद कहा था कि उनका कांग्रेस से कुछ लेना-देना नहीं है और वह खुद ही प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यक्रम में पहुंच गए थे। कार्यकताओं ने उनसे निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में उतारने और कांग्रेस से अपना कोई नाता नहीं होने को लेकर सवाल पूछे थे, जिसका जवाब देने की जगह विधायक कार्यक्रम छोड़कर चले गए। तीनों ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए कहा कि अब इस मामले को दिल्ली में प्रदेश प्रभारी के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के लिए पूरे समर्पण भाव से कार्य किया है और वह जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहेंगे। वार्ता में राजेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष नितिन सागर, अमित कुमार उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस आदि मौजूद रहे।

Share This News