बेरीनाग भाजपा की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम संपन्न।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक की अध्यक्षता में नगर मण्डल बेरीनाग की प्रथम कार्यसमिति बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर मंडल कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा आगामी वर्षों पर पार्टी के कार्यों पर चर्चा की गई। जिला महामंत्री नीरू कार्की ने “जोशीमठ की आपदा”, प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार द्वारा ” मन की बात” एवं मुख्य अतिथि आदरणीय जिला सह प्रभारी गोविंद पिलख्वाल द्वारा “G-20 देशों में भारत के प्रतिनिधित्व” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सह प्रभारी गोविंद पिलख्वाल , विधायक फ़क़ीर राम टम्टा , आदरणीय मंडल प्रभारी चारु पंत , अनु. मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिनेश आर्या , प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार; एवं आदरणीय जिला महामंत्री दीपक कार्की , पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, विधायक प्रतिनिधि जे. पी. चन्याल , जिला महामंत्री नीरू कार्की , महेश पंत एवं सभी मोर्चों के नव नियुक्त अध्यक्ष, नवनियुक्त पदाधिकारी गण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

