भाजपा गणाई मण्डल कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष जगदीश मेहता की अध्यक्षता में प्रथम कार्यसमिति की बैठक संपन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली। भाजपा गणाई मण्डल कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष जगदीश मेहता की अध्यक्षता में प्रथम कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधानसभा के यशस्वी विधायक फकीर राम टम्टा एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आदरणीय दर्पण कुमार उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत सभी नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। विधायक फकीर राम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए किए विकास कायों को जनता के सम्मुख रखने एवं आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आदरणीय दर्पण कुमार ने मन की बात एवं गरीब कल्याण योजना, देश-प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाये जा रहे योजनाओं आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी के साथ मण्डल अध्यक्ष जगदीश मेहता, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक चन्याल एवं अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष महेश राम ने भी विस्तार से योजनाओं एवं नकल विरोधी कानून, G-20 सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये भारत का वर्चस्व, उत्तराखंड में महिला आरक्षण, किसानों के हित में किये गए कार्यों आदि पर चर्चा की गई व विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री बसंत बल्लभ मिश्रा ने किया। इस उपलक्ष्य में मण्डल के सभी पदाधिकारी, बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

