berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में चार दिवसीय महोत्सव का समापन।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग -बेरीनाग में चार दिवसीय महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया और बेरीनाग की ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला मौजूद रही ।समापन की स्टार नाइट प्रसिद्ध लोक कलाकार माया उपाध्याय ने अपने गीत झूलाघाट सेरदा होटल म ओर क्रीम पाउडर घोसनी किले ने और हाई ककड़ी झील में और सेराघाट क मछ खाली बेनीग की चाह सहि कई गानों पर देर रात्रि तक दर्शकों थिरकते रहे। विहान सांस्कृतिक समिति और लाल बुराश समिति के साथ ही हिमालया इंटर कालेज चौकोडी और एशिएन एकेडमी के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

वही रोबो विक्रम, सपना बेरी, सुन्दर बाफिला,धर्मेन्द्र शाह, कृष्ण सिंह कार्की सहित आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित पाठक ने शांति पूर्ण तरीके से महोत्सव सम्पन्न होने पर सभी का आभार जताया। इस मौके पर गंगोलीहाट नगर पालिका की अध्यक्ष जयश्री पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, यूएस ए के कैथलीन, मरे लूइला, हिमालय इंटर कालेज के प्रबंधक सीएस कार्की, प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, मंजू कार्की, कमलेश पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, इन्द्र धानिक, राजीव शर्मा, जीवन धानिक, विनोद मेहरा, भूपेश बाफिला, दीपक कालाकोटी, दीपक रौतेला, हेमू बाफिला, दीपू धानिक, कमलेश जोशी, जितेन्द्र बोरा, राजू उपाध्याय, सहित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी और नानू बिष्ट ने किया।महोत्सव को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष हेम चन्द्र तिवारी और एसआई मनोज पांडे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था।

अतिथि पडाल में घुसी भीड

बेरीनाग। महोत्सव समिति के द्वारा अतिथियों के बैठने के लिए अलग से पडाल की व्यवस्था की थी। महोत्सव देखने के लिए आये लोगों को बैठने के लिए जगह नही मिलने के कारण अतिथि पडाल में घुस गये। जिससे अतिथियों के लिए रखी कुर्सियों में तक दर्शक बैठ गये। वही मीडिया कर्मियों की कुर्सी में दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। मंच तक दर्शकों की भीड पहुंच गयी। जिससे अतिथियों से लेकर मीडिया कर्मियों और आयोजक समिति को परेशानी झेलनी पडी।कई लोगों ने घंटो खड़े महोत्सव का आनंद उठाया।

बेरीनाग ।महोत्सव में चार दिनो अधिकांश कलाकारों ने दिवंगत पप्पू कार्की को श्रद्धांजलि दी। महोत्सव को देखने के लिए आये अधिकांश लोग ने महोत्सव में पप्पू कार्की को बहुत मिस किया। लोक कलाकार माया उपाध्याय और रोबो विक्रम, चंदन नेगी को पप्पू कार्की को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए थे। महोत्सव के दौरान पप्पू कार्की की कमी खली रही।

Share This News