FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंडथलमौसम

उच्च हिमालय रात भर अत्यधिक बारिश से रामगंगा नदी उफान पर आई।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।

थल । उच्च हिमालय रात भर अत्यधिक बारिश से आज सुबह रामगंगा नदी का जल स्तर बहुत बढ़ा हुआ था। जिससे थल के तीनों घाटों में लबालब पानी भरा हुआ था। औऱ कोकिला घाट में शव दाह के लिए आये लोगों ने घाट के डूबे होने के कारण काफी देर तक जल स्तर घटने का इंतजार किया. लेकिन काफी देर तक जब पानी कम न हुआ तो मज़बूरी में तटबंध के ऊपर ही चिता लगाकर शव का दाह संस्कार किया। इन बरसात के चार माह में अक्सर तीनों घाटों के डूबे रहने के कारण घाट में आये लोगों को शव के दाह के लिए बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती हैं.तीनों घाट छोर पर सरकार द्वारा तटबंध तो बन गए लेकिन अभी तक शव दाह के लिए घाटों का निर्माण न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थल के व्यापारी प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि बरसात के दिनों में तीनों घाटों पर शव दाह के लिए टिन शेड युक्त घाटों का निर्माण सरकार को अवश्य करना चाहिए.नमामि गंगे परियोजना से जुड़े होने के बाद भी यहां अभी तक शव दाह के लिए घाटों का निर्माण न होना चिन्ताजनक बात है।

Share This News