FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

रामगंगा के उफान पर आने से रास्ते में लगानी पड़ी चिता।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।

थल पिथौरागढ़ आज सुबह कोकिला घाट पर रामगंगा के उफान पर आ जाने से पांखू से आये लोगों ने काफी देर तक जल स्तर घटने का इंतजार किया। जब जल स्तर कम न हुआ तो उन्होंने बड़ी परेशानी का सामना करते हुवे उन्होंने तटबंध के ऊपर चिता लगाकर शव का दाह संस्कार किया। उसके बाद इसी घाट पर कांडे किरौली उडियारी क्षेत्र से आये लोगों को शव के दाह के लिए जगह नही मिली और नही ही उन लोगों को बारिश के दौरान सिर छुपाने की जगह मिली।जिससे लोगों में अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। पिछले दिनों सिंचाई विभाग के द्वारा नदी के किनारे सुरक्षा के लिए तटबंध का निर्माण कार्य किया गया था. जिससे बरसात के मौसम में शव दाह का कोई भी स्थान नहीं रखा गया.जिससे आये दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा सरकार से बरसात और गर्मी के मौसम के दौरान तीनों घाटों में शव दह के स्थान निर्धारित और अंतिम संस्कार शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए शेड की मांग कर रहे हैं.व्यापार संघ अध्यक्ष बेरीनाग राजेश रावत और पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष चारू पंत ने बताया की जिस तरह से बरसात के दिनों में नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है जिससे शव दह करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कभी इस दौरान कोई घटना ना हो इसके लिए नदी के उपर वाले स्थान पर शव दह स्थल का निर्माण करने के साथ ही बरसात और गर्मी के मौसम में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए यहाँ पर विश्राम गृह का निर्माण करने की मांग की है। दो दशक पूर्व बना विश्राम गृह क्षतिग्रस्त हो चुका हैं। थल के रामगंगा नदी तट पर दो दशक पूर्व डीडीहाट के विधायक
बिशन सिंह चुफाल ने विधायक निधि से एक विश्राम गृह का निर्माण किया था लेकिन वह भी अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ वहां बैठने लायक भी नही है वही लोगों के द्वारा गंदगी फैलाई गई है।अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए बैठने तक कोई व्यवस्था नहीं है।

Share This News