FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

नगर निगम पिथौरागढ़: केएमओयू स्टेशन में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय के स्लैब कास्टिंग का महापौर ने किया शुभारंभ।

पिथौरागढ़ संवाददाता

​पिथौरागढ़। नगर निगम पिथौरागढ़ के पूर्वी सिनेमा लाइन वार्ड स्थित केएमओयू (KMOU) स्टेशन परिसर में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय के निर्माण कार्य की स्लैब कास्टिंग का शुभारंभ सोमवार को महापौर कल्पना देवलाल ने निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया। यह जनसुविधा कार्य राज्य के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कराया जा रहा है।

​इस अवसर पर महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि शहर के नागरिकों और बाहर से आने वाले यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि केएमओयू स्टेशन जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर आधुनिक और स्वच्छ हाईटेक शौचालय बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों व यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

​महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा इसे तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

​कार्यक्रम के दौरान पार्षद नीरज जोशी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, अभियंता नन्दा बल्लभ पाण्डेय, मयूर नागी, रवि लुंठी, कनिष्ठ अभियंता आदर्श दीपक सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News