FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: पुलिस परिवार की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, मन्जू बनीं ‘तीज क्वीन’।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। जनपद पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम, पारंपरिक उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं की धूम रही, जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर  कल्पना देवलाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। महोत्सव के दौरान आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य और रैंप वॉक ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

​विजेताओं की सूची:

  • ​तीज क्वीन प्रतियोगिता:
    • ​प्रथम (तीज क्वीन):  मन्जू
    • ​द्वितीय:  ज्योति
    • ​तृतीय:  रजनी
  • ​रैंप वॉक प्रतियोगिता:
    • ​प्रथम:  ज्योति
    • ​द्वितीय:  ऊषा देव
    • ​तृतीय:  दीप्ती

​पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंची महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्तराखंडी संस्कृति की छटा बिखेरी। कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

Share This News