FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा की जांच की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा की जांच की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंप दी गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार यह जिम्मेदारी एसटीएफ को दी है. सीएम के निर्देश के बाद एसटीएफ ने परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने पर वन दरोगा के ऑनलाइन 2021 परीक्षा में केस दर्ज किया गया। वन दरोगा भर्ती का केंद्र हरिद्वार बी है। अभी तक इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, वह हरिद्वार के निवासी है। साथ ही परीक्षा कराने वाली कंपनी भी संदेह के घेरे में है।
अभी तक एसटीएफ ने जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है उनमें अनुज कुमार म पुत्र ऋषिपाल रुड़की हरिद्वार, दीक्षित कुमार पुत्र रमेश च॔द्र निवासी ज्वलापुर हरिद्वार, मोहम्मद ज़ीशान पुत्र मुश्तकीम निवासी लक्सर हरिद्वार, मोहम्मद मजीद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मंगलौर हरिद्वार, सचिन कुमार पुत्र राजवीर निवासी कलियर शरीफ हरिद्वार और शेखर कुमार पुत्र कंवर पाल निवासी लक्सर हरिद्वार शामिल है। इसके साथ ही परीक्षा कराने वाली कंपनी एनएसईआईटी के खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
उत्तराखंड सीएमओ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, ‘मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य कर रही है. भर्ती प्रक्रिया में यदि कोई अनियमितता है तो इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ हमारी सरकार अन्याय नहीं होने देगी। बताया गया है कि कुछ छात्रों की पहचान की गई है और कुछ को हिरासत में लिया गया है. उनके खिलाफ धारा 420, 120बी, IT अधिनियम 66 लगाए गए हैं. प्रारंभिक जांच से परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी मेसर्स NSEIT लिमिटेड की संलिप्तता के साक्ष्य सामने आए हैं और कुछ निजी संस्थानों की भी पहचान की गई है जहां परीक्षा आयोजित की गई थी. उल्लेखनीय है कि सितंबर 2021 में वन दारोगा के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 18 शिफ्टों में आयोजित की गई थी. परीक्षा में धांधली की जानकारी सामने आई थी. ऐसा बताया जा रहा है कि नकल कराने में हरिद्वार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोग शामिल थे।

 

Share This News