FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में झुलसाती तेज धूप , मौसम विभाग ने दिए हीट वेव का असर बढ़ने के संकेत।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। प्रदेश भर में बीते दो दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में झुलसाती तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। यही वजह है कि दिन के साथ अब रात को भी गर्मी समस्या बनने लगी है। उधर, आने वाले दिनों में हीट वेव का असर बढ़ने के आसार हैं। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर ही रहेगा। आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम के साथ 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों का भी रहा। बुधवार को भी तापमान में खासा इजाफ़ा देखने को मिला है।

Share This News