युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, समाज सुधारक युवा युग-पुरुष स्वामी विवेकानंद ।

एनएचएल नेटवर्क।
युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, समाज सुधारक युवा युग-पुरुष स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था, इनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
युवा सन्यासी और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे जिनका रोम-रोम राष्ट्रभक्ति में डूबा हुआ था। वे जितना ईश्वर में विश्वास करते थे उतना ही वे दीनहीनों की सेवा करना सच्ची ईश्वर पूजा मानते थे।
स्वामी विवेकानन्द ने अपने विचारों से ना सिर्फ भारत का नाम रौशन किया बल्कि दुनिया में भी भारत का मान बढ़ाया था। अमेरिका के शिकागो शहर में दिया गया उनका ओजपूर्ण भाषण आज भी काफी लोकप्रिय है।
सन 1893 में उन्होंने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में संसार को हिंदुत्व और अध्यात्म का पाठ पढ़ाया था।

