विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनायी।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद का उद्देश्य उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति होने तक मत रुको इस नारे को अपने जीवन में साकार करने के लिए कहा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तरूण महरा, तथा विशिष्ट अतिथि रत्नाकर पांडे, ममता पांडे, दीपिका मनराल, जिला प्रचारक गणेश , जिला संघ चालक गोविंद खाती, जिला ब्वसथा प्रमुख जीवन पंत , इन्द्र धानिक, धीरज रौतेला, हिमांशु बोनाल, रितिक धानिक , मनीष रोतेला, निखिल पंत, निक्कू शाह, और समस्त युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष पंत ने किया।


