राजकीय इंटर कालेज बनकोट के संस्थापक प्रधानाचार्य स्व भूपाल सिंह बनकोटी की प्रतिमा का विद्यालय प्रांगण में हुआ लोकार्पण।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बनकोट। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रथम सस्थापक प्रधानाचार्य रहे स्व.भूपाल सिंह बनकोटी की प्रतिमा का लोकार्पण शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा ने लोकार्पण किया।स्व. भूपाल सिह बनकोटी 1 जून 1933 में स्व.शेर सिंह बनकोटी एवं स्व. भवानी देवी के घर पर जन्मे ,जिनका परिणय स्व.इंद्रा देवी के साथ हुआ,प्रारम्भिक शिक्षा कांडा,हाई स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज कांडा बागेश्वर से,इंटरमीडिएट अल्मोड़ा से,बी.एस.सी एवं एम.ए आगरा विश्वविद्यालय तथा बी.टी का प्रशिक्षण राजकीय जिला प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा से प्राप्त किया। 1952 में स्थापित विद्या का मंदिर जो लगातार पल्लवित होते रहा एवं छोटे से कालखंड में प्रगति के सोपान तय करता गया,निरंतर परिश्रम से 1959 में हाई स्कूल साहित्यिक वर्ग,1964 में हाई स्कूल विज्ञान वर्ग,1966 में इंटर साहित्यिक वर्ग,1970 में इंटर विज्ञान वर्ग(गणित ) एवं 1972 में इंटर विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) की मान्यता प्राप्त हुई और 1 फरवरी 1975 में विद्यालय का प्रांतीकरण हुआ। स्व.भूपाल सिंह बनकोटी 1957 से 1966 तक प्रधानाध्यापक के पद पर जूनियर हाई स्कूल/हाई स्कूल बनकोट में सेवारत रहे, 1966 से 1978 तक प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज/राजकीय इंटर कॉलेज में सेवारत रहे।ततपश्चात विभिन्न पदों पर रहे एवं ततपश्चात तत्कालीन उत्तर प्रदेश में 1989 से 1991 तक उप शिक्षा निर्देशक के पद पर बनारस,मुरादाबाद में अपनी सेवाएं दी। स्व.भूपाल सिंह बनकोटी द्वारा विद्यालय में प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य पद का दायित्व निर्वहन करते हुए सम्पूर्ण जनता के जीवन स्तर के उन्नयन हेतु उनके द्वारा जिस सामाजिक भूमिका का चयन किया गया था उसके फलस्वरूप शिक्षा के इस मंदिर में जो बीज उनके द्वारा घर-घर में रोपित किये गए थे वो आज वटवृक्ष बनकर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर देश विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। प्रतिमा का लोकार्पण परिवाजनों एवं क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा द्वारा किया गया।लोकार्पण अवसर पर स्व.भूपाल सिंह बनकोटी के तीन पुत्र एवं एक पुत्री क्रमशः सर्जन डॉक्टर धीरेंद्र बनकोटी,मनोज कुमार बनकोटी,वीरेन्द्र बनकोटी,कमला बनकोटी सहित अन्य परिवार जन,जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश सती,प्रधानाचार्य राजेन्द्र बनकोटी सहित तत्कालीन दौर में विद्यालय के शिक्षक, अन्य स्टाफ में रहे भगवती प्रसाद पन्त,चंचल सिंह बनकोटी,राजेन्द्र सिंह बनकोटी ,जवाहर सिंह बनकोटी,भगवत रौतेला, के.सी. पन्त, नारायण सिंह वाणी,ठाकुर सिंह डसीला,तिलक राज जोशी,गिरीश अंडोला,विद्या सागर पंत,भगवान सिंह रौतेला,गोविंद अंडोला, प्रेम सिंह बनकोटी,क्षेत्रीय जनता,छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
इस दौरान तत्कालीन समय में विद्यालय स्टाफ 42 से 45 वर्षों बाद विद्यालय में आया एवं परिवारजनो द्वारा सभी शिक्षकों,स्टाफ को सम्मानित किया गया। साथ ही परिवाजनों ने विद्यालय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दो छात्र -छात्रा को 5100 -5100 रुपए की स्कोलरशिप प्रदान की। जो प्रत्येक वर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को प्रदान की जाएगी।

