FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में बारात लेकर जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा, तीन की दर्दनाक मौत, पांच घायल।

न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​रुद्रप्रयाग। जिले के जखोली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बारात लेकर जा रहा ईको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में वाहन चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

​जानकारी के अनुसार, ईको वाहन संख्या (UK13TA-4410) रविवार दोपहर करीब एक बजे कुरछोला से जखोली की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान अर्जुन बैंड के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में समा गया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर पुलिस बल, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

​मृतकों का विवरण:

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में निम्नलिखित तीन लोगों की मृत्यु हुई है:

  • ​विजय सिंह पंवार उर्फ नत्थू (41 वर्ष) – वाहन चालक, निवासी जखोली
  • ​बसंती देवी (52 वर्ष) – पत्नी कार्तिक, निवासी तैला
  • ​सुनीता देवी (35 वर्ष) – पत्नी भरत सिंह, निवासी तैला

​घायलों का विवरण:

दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जखोली भेजा गया है:

  • ​सतपाल सिंह – पुत्र सुंदर सिंह, निवासी कुनियाली (गंभीर रूप से घायल)
  • ​सुमीता – पत्नी सतपाल, निवासी कुनियाली
  • ​अंजलि (26 वर्ष) – निवासी जखोली बड़मा
  • ​शिवानी (15 वर्ष) – पुत्री शूरवीर सिंह, निवासी कुरछोला
  • ​दिव्यांशी (13 वर्ष) – पुत्री राकेश सिंह रावत, निवासी कुरछोला

​पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Share This News