FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

​एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सीईओ हिमांशु नौगाई और धारचूला बीईओ भीम सिंह बोरा का किया स्वागत।

ऩ्यूज होम लाइव डिजिटल। 

​पिथौरागढ़। उत्तराखंड अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के कुमाऊँ मण्डल का त्रिवार्षिक शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन आगामी 25 और 26 नवम्बर को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए अपर निदेशक कुमाऊँ मण्डल के निर्देशानुसार, मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) पिथौरागढ़ ने जनपद के एसोसिएशन सदस्य शिक्षकों के लिए दो दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत कर दिया है।

​एसोसिएशन के प्रचार सचिव गोविंद आर्या ने बताया कि अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं और जनपद के सभी विकासखंडों से सैकड़ों शिक्षक इसमें हिस्सा लेंगे।

​नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

इससे पूर्व, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनपद पिथौरागढ़ के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और स्वागत किया। इस दौरान सीईओ हिमांशु नौगाई ने कहा कि जनपद की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें एक तेजतर्रार व नवाचारों को बढ़ावा देने वाला अधिकारी बताते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि सीईओ नौगाई को इसी वर्ष शैक्षिक उन्नयन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

​धारचूला इकाई ने नए बीईओ का किया अभिनंदन

उधर, एसोसिएशन की धारचूला ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भीम सिंह बोरा का फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर बीईओ भीम सिंह बोरा ने सीमांत व दूरस्थ विकासखंड धारचूला की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

​ये रहे उपस्थित

स्वागत कार्यक्रमों के दौरान प्रांतीय सलाहकार एडवोकेट गिरीश प्रसाद, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री बी.आर. कोहली, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, आय-व्यय निरीक्षक देव लोहिया, प्रचार सचिव गोविंद राम आर्य, देवेंद्र टम्टा सहित धारचूला ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष किशन नबियाल, महामंत्री त्रिलोक सिंह गर्ब्याल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, उपाध्यक्ष रजनी नपलच्याल, कविता ढकरियाल, पार्वती कुटियाल, पूनम ग्वाल और जसौदा नबियाल आदि पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

Share This News