FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा रुख, चार दिन झमाझम बारिश।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन मंगलवार, 29 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा, जो लगातार चार दिन तक जारी रह सकता है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।इसके बाद बुधवार को बारिश का दायरा 12 जिलों तक बढ़ जाएगा। केवल हरिद्वार ऐसा जिला होगा जहां बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। गुरुवार (1 मई) और शुक्रवार (2 मई) को राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बादल गरजने और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी है।किसानों को चेताया गया है कि वे अपनी कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि उसे बारिश से नुकसान न पहुंचे।

Share This News