राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम सत्रार्ध के विद्यार्थियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। राजनीति विज्ञान की विभाग प्रभारी डॉ. सन्तोषी ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगतिशील रहने की कामना की। इस कार्यक्रम में डॉ. दीपा पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. बीना लोहिया डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी,डॉ. अंजली देवी यादव, डॉ. गरिमा देव, डॉ. कवीन्द्र सिंह, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. रश्मि सेलवाल, डॉ. कल्पना आदि उपस्थित रहे।

