berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

उडियारी निवासी राजेंद्र सिंह मेहरा के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग, उडियारी निवासी राजेंद्र सिंह मेहरा के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमे सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत राजेंद्र मेहरा अपर उप निरीक्षक के पद पर दूरसंचार शाखा बागेश्वर में तैनात थे। दिवंगत राजेन्द्र सिंह मेहरा, निवासी. उडियारी, पोस्ट चौकोड़ी, बेरीनाग पिथौरागढ़ वर्ष 2000 बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे, जिनका आज सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है। राजेन्द्र सिंह मेहरा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके, क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अंकित कण्डारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सलामी गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई। एएसआई मेहरा के निधन पर पुलिस कर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के प्रार्थना की।

 

Share This News