berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार रोकने के लिए बेरीनाग में आक्रोश रैली निकाली ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में विभिन्न संगठनों की आक्रोश रैली में जन सैलाब सडकों पर उतरा।
आज यहां हिन्दूवादी संगठनों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बेरीनाग में आक्रोश रैली निकाली बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हिंसा और अत्याचार के खिलाफ हो विरूद्ध मानवाधिकार मंच के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों ने नगर के ज्वाहर चौक पर एकत्रित होकर शहीद चौक,बस स्टैंड, नया बाजार तहसील तक प्रदर्शन नारेबाजी कर रैली निकाली ।

शहीद चौक पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद होना चाहिए । और हिन्दुओं के धर्म स्थलों को जलाया जा रहा है उसे बद करना चाहिए । तहसील कार्यालय में विधायक फकीरे राम टम्टा नेतृत्व में भारत के राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार चन्द्र पाल सिंह के माध्यम ज्ञापन दिया । ज्ञापन में कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाये, अन्तराष्ट्रीय कानून के तहत बांग्लादेश पर कारवाई करें ।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डीडीहाट जिला प्रचारक नीरज, नगर कांरवा दिवाकर परिहार, अजय उपाध्याय, धीरज बिष्ट, इन्द्र सिंह धानिक, नगर प्रचारक राहुल, जीवन पंत, जीवन धानिक, चारू पंत, जीवन पाठक, निर्मल ततराडी, ललित कार्की, देवेश कार्की, म॔जुलमहेशवर,विमल पंत, दीपक नेवलिया, धीरज रौतेला, ॠतिक पांडे, राहुल धारियाल, दीपक कार्की, सुनील रौतेला ,त्रिलोक खाती, नरेश कोहली दीपक धानिक, नीता बाफिला, मंजू बाफिला, हीना पंत, नीमा पंत, रेखा भौरियाल, नीरू कार्की, मालतीदेवी आदि मौजूद थे ।

Share This News