berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

भारतीय जनता पार्टी के “बूथ शशक्तिकरण” अभियान के तहत बेरीनाग के पुंगराउं घाटी के प्रेमनगर मैं बैठक का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग भारतीय जनता पार्टी के “बूथ शशक्तिकरण” अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख  विनीता बाफिला व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  त्रिभुवन भंडारी  के नेतृत्व मैं विकासखंड बेरीनाग के पुंगराउं घाटी के प्रेमनगर मैं बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मैं बूथ शशक्तीकरण अभियान के तहत मण्डल के पुंगराउं घाटी के शक्तिकेन्द्रों व बूथों और युवा मोर्चा सहित अनुसूचित मोर्चे की संयुक्त बैठक की गई व प्रभारी,बूथ समिति ,पन्ना प्रमुखों के सत्यापन के बारे में जानकारी दी और भाजपा संगठन के निर्देशों को बूथ स्तर पर पूरी तरह से लागू करने को कहा,ताकि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो सके । युवा मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों हेतु संयुक्त बैठक व आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री  दीपक कार्की, जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला ,मण्डल महामंत्री  देवराज रौतेला व  बसन्त लोहनी  ,सांसद प्रतिनिधि सतीश जोशी युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कार्की , अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अरविंद कुमार ,मण्डल कोषाध्यक्ष त्रिलोक कार्की ,सोशल मीडिया प्रभारी जगदीश कार्की ,गिरिजा शंकर पांडेय ,बूथ अध्यक्ष महेश कार्की जी,कृष्ण कुमार जी, आई. टी.संयोजक रोशन कुमार , व बूथ अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्रों के संयोजक, प्रभारी, शक्तिकेन्द्रों के विस्तारक ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारी सहित युवा मोर्चा व अनुसूचित मोर्चे के पदाधिकारी कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

 

Share This News