FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, शाखा मुनस्यारी, ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ₹2.00 लाख क्लेम राशि का भुगतान किया ।

एनएचएल नेटवर्क के लिए सुशील खत्री की रिर्पोट।

मुनस्यारी। शाखा प्रबंधक  रवि मेहरा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, शाखा– मुनस्यारी  द्वारा श्रीमती चंद्रा देवी पत्नी स्व– जगत सिंह टोलिया, निवासी–ग्राम जैंती, पोस्ट–मुनस्यारी, को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ₹2.00 लाख क्लेम राशि का भुगतान किया गया।
श्रीमती चंद्रा देवी जी के पति की असमय बीमारी से मृत्यु हो जाने के पश्चात दिनांक 19.04.23 को शाखा में मृतक जमा राशि दावा हेतु संपर्क किया गया था। शाखा द्वारा स्व– श्री टोलिया जी के बचत खाते का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हेतु नामांकन किया गया है। अत: शाखा द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दावा प्रपत्र बीमा कंपनी को 19.04.23 को प्रेषित किए गए जिसके फलस्वरूप बीमा क्लेम की राशि कंपनी द्वारा दिनांक 04.05.23 को अंतरित कर दी गई।

Share This News