FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

उत्तराखंड की बेटी शगुन रावत ने बढ़ाई देवभूमि की शान: ईएफएलयू (EFLU) लखनऊ में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

​थराली से  हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट। 

थराली । विकास खंड थराली के अंतर्गत ग्राम मालबज्वाड़ निवासी होनहार छात्रा शगुन रावत ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय “द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी” (ईएफएलयू), लखनऊ परिसर में प्रवेश हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2026 की इस विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली शगुन रावत उत्तराखंड की एकमात्र छात्रा बनी हैं।

​शगुन रावत, सतेन्द्र सिंह की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा से ही अकादमिक पृष्ठभूमि उत्कृष्ट रही है। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपलकोटी से पूरी की, जिसके बाद उन्होंने देहरादून से साइंस स्ट्रीम में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। देश के प्रमुख व प्रतिष्ठित भाषाई केंद्रीय विश्वविद्यालय में उनका चयन होना उनकी लगन और समर्पण का प्रमाण है।

​शगुन की इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार, गांव मालबज्वाड़ और पूरे थराली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व ग्रामीणों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

​जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं:

शगुन की सफलता पर थराली ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित, पूर्व विधायक डॉ. जीत राम, मालबज्वाड़ के पूर्व प्रधान आशू रावत, ग्राम प्रधान गंगा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता देवी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थराली अध्यक्ष विनोद रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सन्दीप रावत, जिला पंचायत सदस्य कला देवी, ज्येष्ठ प्रमुख नवनीत रावत, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, मनोज चन्दोला और हेमन्त चन्दोला सहित तमाम सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Share This News