berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ को किया सम्मानित।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग।अन्तरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
शैक्षिक, सामाजिक , आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में महिलाओं के द्वारा उल्लेखनीय कार्य  करने पर सम्मानित किया गया।  शनिवार को अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ब्लॉक इकाई बेरीनाग द्वारा आयोजित आनंद होटल  मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति समाज की प्रेरणा के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें क्षेत्र प्रमुख/प्रशासक  विनीता बाफिला, नगरपालिका अध्यक्ष  हेमवंती पंत, पार्षद नंदी कार्की, भूतपूर्व सभासद  आशा भैंसोड़ा,
प्रधान ग्राम पंचायत खनात मीना टम्टा,प्रधानाध्यापक  गंगा आर्या, प्रधानाध्यापक  सीमा टम्टा, प्रधानाध्यापक  विद्या टम्टा, प्रधानाध्यापक मीना टम्टा, अध्यापिका रजनी रावत, उ.बो.परीक्षा टापर कु. प्रियांशी  रावत, पि.जि.स.बैंक में कार्यरत कु.नेहा टम्टा, प्रियंका कार्की को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सुरेन्द्र ग्वासीकोटी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार टम्टा, महामंत्री जगजीवन प्रसाद, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्य, सलाहकार ओमप्रकाश कोहली पूर्व अध्यक्ष कुलदीप चंद्र फैडरेशन के अध्यक्ष किशोर कुमार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, चंदन सिंह भैंसोड़ा, समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Share This News