ज़िलाधिकारी ने राहत शिविर में मास्क, साबुन तथा सेनिटाइजर वितरित किया।।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ़। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जारी लॉक डाउन के दौरान जिले में प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों में कुल 15 राहत शिविर संचालित किए गए हैं।इन शिविरों में रह रहे भारतीय व नेपाली नागरिकों हेतु भोजन ब्यवस्था के अतिरिक्त उन्हें किसी भी प्रकार की मानसिक थकावट न हो इस हेतु मनोरंजन की ब्यवस्था भी की गई है, इन राहत शिविरों में विभिन्न समाचार पत्र व पत्रिकाएं भी मुहैय्या कराई जा रही है। बुधवार देर सायं ज़िलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा राहत शिविर गेठीगड़ा तालेश्वर धर्मशाला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जामिरपानी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन शिविरों में रुके हुए नेपाल राष्ट्र के नागरिकों को सम्बोधित कर आवश्यक जानकारी के साथ ही ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी द्वारा गेठीगड़ा तालेश्वर धर्मशाला राहत शिविर में आयोजित भजन संध्या में भी प्रतिभाग किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान गेठीगड़ा, प्रभारी थानाध्यक्ष झूलाघाट, प्रभारी एस एस बी, नेपाल राष्ट्र के नागरिक उपस्थित रहे। ज़िलाधिकारी द्वारा राहत शिविर में मास्क, साबुन तथा सेनिटाइजर वितरित किए गये। नेपाल राष्ट्र के नागरिकों द्वारा भोजन तथा अन्य सुविधाये राहत शिविरों में दिए जाने हेतु ज़िला प्रशासन, पिथौरागढ़, भारत सरकार का धन्यवाद अर्पित किया गया। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक मज़िरकांडा गोपाल सिंह डीनिया, राजस्व उपनिरीक्षक गौड़ीहाट गोपाल चंद्र जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक मडसोन जितेन्द्र सिंह बोनाल, राजस्व उपनिरीक्षक दोली भगवती प्रसाद पंत तथा राजस्व निरीक्षक मूनाकोट नवीन लाल वर्मा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थापित राहत शिविरों में रह रहे ब्यक्तियों के मनोरंजन हेतु भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं धारचूला शिविर में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला व बरम शिविर में पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला विमल आचार्य द्वारा नियमित रूप से शिविरों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सभी ब्यक्तियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा है।इसके अतिरिक्त सभी शिविरों में रह रहे प्रत्येक ब्यक्ति का मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।स्वयं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उषा गुंज्याल द्वारा सभी शिविरों में जाकर शिविर में रह रहे नागरिकों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

