HealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न केन्द्रों में कुल 1130 एंटीजन तथा 6 त्रुनेट सैम्पल लिए गए। 1130 एंटीजन सैम्पल में 18 तथा 6 त्रुनेट सैम्पल में 0, कुल 18 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न केन्द्रों में कुल 1130 एंटीजन तथा 6 त्रुनेट सैम्पल लिए गए। 1130 एंटीजन सैम्पल में 18 तथा 6 त्रुनेट सैम्पल में 0, कुल 18 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अतिरिक्त जनपद के बाहरी लैब में भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पल में गुरुवार को 1011 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से 22 व्यक्ति पॉजिटिव आए। गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले में कुल 2147 सैम्पलिंग में से कुल 40 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके अनुसार पॉजीटिविटी दर 1.86% रही गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न कोविड केअर सेन्टर से कुल 27 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। जिले में वर्तमान तक कुल 142 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है। गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न कोविड केअर सेन्टर में कुल 357 एक्टिव केस हैं।

Share This News